फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राष्ट्रपति की मूवमेंट के लिए शहर में रोका गया ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बाईपास से होकर हुई वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन

भट्ठाकुफर, संजौली चौक और नवबहार में रोके वाहन
पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों के इस्तेमाल का किया आग्रह

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की मंगलवार शाम को शहर में मूवमेंट को लेकर सुरक्षा के दृष्टिगत जगह-जगह ट्रैफिक रोका गया। इस दौरान ढली टनल के पास भट्ठाकुफर मार्ग, संजौली चौक और नवबहार चौक पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन

जिला पुलिस ने लोगों से इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील। सुरक्षा के लिहाज से पूरे रूट पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड़ पर हैं। शिमला पुलिस ने इसको लेकर बाकायदा ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे से ही वाहनों की आवाजाही को राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने वाले स्थानों पर पुलिस ने रेगुलेट करना शुरू कर दिया था। पुलिस ने इससे पहले भी लोगों से राष्ट्रपति की मूवमेंट के दौरान बाईपास का इस्तेमाल करने का आग्रह किया था। पुलिस के मुताबिक वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान अपर शिमला की ओर जाने वाले लोगों को ढली बाईपास और मैहली की ओर जाने वाले लोगों को खलीनी बाईपास से होकर आवाजाही करने का आग्रह किया है। हालांकि शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहनों की कतारें लगी रहीं। इस वजह से शाम के समय कार्यालयों से अपने घरों और जरूरी काम के लिए जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इस दौरान एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से चलती रही। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति की मूवमेंट के लिए सुरक्षा के लिहाज से ट्रैफिक को रेगुलेट किया गया है। उन्होंने लोगों से इस दौरान बाईपास का इस्तेमाल करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें