फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न लाइसेंस, न वर्दी, न कागज सवारियों को टिकटें भी नहीं दीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक मजिस्ट्रेट ने जब्त करवाई एक निजी बस
विज्ञापन

छोटा शिमला में 405 वाहनों का किया निरीक्षण
37,150 रुपये वसूला जुर्माना, 38 वाहनों के काटे चालान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में यातायात नियमों को ताक पर रखकर कुछ निजी बसों का संचालन किया जा रहा है। बुधवार को छोटा शिमला के पास निरीक्षण के दौरान पकड़ी गई बस के चालक-परिचालक वर्दी में नहीं थे, लाइसेंस भी नहीं दिखा पाए। बस के दस्तावेज भी बस में नहीं मिले। यात्रियों को टिकटें भी नहीं दी गईं थी।
गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए ट्रैफिक मजिस्ट्रेट शिमला आर मेहुल शर्मा ने बस को मौके पर ही जब्त करने के आदेश दिए। सुबह 11:45 से 1:00 बजे तक की गई कार्रवाई के दौरान करीब 405 वाहनों का निरीक्षण किया गया। यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 38 वाहनों के चालान कर 37,150 रुपये जुर्माना वसूला गया। शहर में चल रहे वाहनों विशेषकर निजी बसों में नियमों के उल्लंघन को लेकर ट्रैफिक मजिस्ट्रेट शिमला की टीम इन दिनों कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

बसों में यात्रियों को टिकट न देने की भी शिकायतें मिली हैं। ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की कार्रवाई के बाद कुछ बसों में कंडक्टरों ने सवारियों को टिकट देने शुरू कर दिए हैं लेकिन अभी भी कई बसों में यात्रियों को टिकट नहीं दिए जा रहे। बुधवार को बसों के निरीक्षण के दौरान यात्रियों को किराये के एवज में कंडक्टरों से टिकट मांगने को लेकर जागरूक भी किया गया। बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को भी 750 रुपये जुर्माना हो सकता है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही खड़ी कर दीं बसें, यात्री परेशान
ट्रैफिक मजिस्ट्रेट के नाके की खबर व्हट्सऐप ग्रुपों के जरिये तुरंत बस ऑपरेटरों और चालक-परिचालकों तक पहुंच गई। कार्रवाई से बचने के लिए बस ऑपरेटरों ने अपनी बसें सड़क किनारे खड़ी कर दीं। बसें न चलने से बस स्टॉपों पर यात्रियों की भीड़ लग गई। लोकल बस स्टैंड से छोटा शिमला होते हुए संजौली जाने वाली बसें न चलने से टॉलैंड में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। नाका हटने के बाद दोबारा बसें रूटों पर चलाई गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें