फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: समरहिल चौक पर हर रोज लग रहा जाम, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चारों तरफ सड़कों में लगती है वाहनों की कतारें
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों को भी जाम खुलवाने में करनी पड़ती है मशक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। समरहिल चौक पर रोजाना सुबह 9:30 से 10:15 बजे तक पीक ऑवर्स में जाम लगने से लोग परेशान हैं। इस चौराहे पर चारों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे न केवल वाहन चालकों, बल्कि विवि के पैदल आने वाले कर्मचारियों और छात्रों को भी परेशानी होती है। इस जाम को खुलवाने के लिए पुलिस और विवि सिक्योरिटी स्टाफ तैनात रहते हैं। इसके बावजूद भी चौक पर गाड़ियों के जमघट को समाप्त कर पाना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं। इस समस्या का आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं
हो सका है।


सुबह के समय शिमला की ओर से विवि जाने वाले छात्रों, कर्मचारियों के वाहन चौड़ा मैदान, बालुगंज और सांगटी, चैली की ओर से होकर गुजरते हैं। इससे समरहिल पुलिस चौकी की ओर से आने वाली सड़क, चौड़ा मैदान की ओर से आने वाली सड़क में छोटे वाहनों की कतारें लग जाती हैं। वहीं बालुगंज की ओर से विवि की बसें, निजी और सरकारी बसें भी इस समय पर आती हैं। जाम के बीच शिमला चलने वाली निजी बसों को चौक पर मुड़ने के लिए जगह नहीं बचती। ट्रैफिक जाम धीरे-धीरे 10:15 बजे के बाद कम होना शुरू हो जाता है और 11 बजे तक स्थिति सामान्य होती है। सांगटी निवासी राकेश ठाकुर, प्रताप वर्मा और सुन्नी वर्मा ने कहा कि यह जाम रोज की समस्या बन गया है। जाम के बीच पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी मुश्किल खड़ी होती है। मौके पर मौजूद पुलिस और विवि सुरक्षा कर्मी एक तरफ की गाड़ियों को रोककर दूसरी तरफ के वाहनों को चलाते हैं, उतनी देर में दूसरी ओर चौक से लेकर सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर और समरहिल क्षेत्र में बढ़ी वाहनों की संख्या के साथ चौक और सड़कों को खोले जाने का कार्य नहीं हुआ, जिससे समस्या दिनों-दिन गंभीर बनती जा रही है। इन लोगों ने मांग की है कि सुबह पीक ऑवर्स में वाहनों को चौक से होकर सीधे चौड़ा मैदान की ओर भेजने की जगह यदि लोअर समरहिल होकर बालुगंज के लिए संचालित किया जाए तो समस्या कुछ हद तक कम हो सकती है। उन्होंने शिमला ट्रैफिक पुलिस से पीक ऑवर्स में चौक पर लगने वाले वाहनों के जमावड़े को कम करने के लिए वैकल्पिक सड़कों से वाहनों को चलाए जाने जैसे विकल्प तलाश कर लागू किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें