फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला हाईवे पर पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आई कार, लगा लंबा जाम

Mon, 24 Jun 2019 08:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
विज्ञापन
कालका-शिमला हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कालका-शिमला हाईवे पर जाबली रेलवे फाटक के समीप पहाड़ी दरकने से एक कार मलबे की चपेट में आ गई है जिससे गाड़ी को नुकसान पहुंचा। इस कारण एनएच पर भी लंबा जाम लग गया। इस कारण लोगों के खासी परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे यह हादसा पेश आया।  जानकारी के अनुसार भारी बारिश के कारण कालका-शिमला हाईवे पर फोरलेन कार्य को लेकर की गई कटिंग से पहाड़ी ढहना शुरू हो जाती है।

मंगलवार की शाम को बारिश के दौरान जाबली फाटक के समीप पहाड़ी से मलबा गिर गया जिसकी चपेट में एक कार आ गई। हालांकि, इसमें किसी कार सवार को कोई चोट नहीं आई लेकिन इससे गाड़ी को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


इस दौरान कालका-शिमला हाईवे भी जाम हो गया। इस कारण लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी है। इस मौके पर फोरलेन कंपनी कर्मचारियों ने पहुंच कर मार्ग को साफ किया। 

विज्ञापन

कालका-शिमला हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले भी कालका-शिमला हाईवे पर पहाड़ी दरकने से जाम की समस्या होती रहती है। एनएच पर फोरलेन कार्य के पहाड़ों की कटिंग की गई है जिससे पहाड़ भी कमजोर हो गए हैं। जो हल्की सी बारिश के कारण ढहने लग जाते हैं।

हालांकि फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी ने हाईवे के संवेदनशील क्षेत्रों में कंपनी के कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जो बारिश के दौरान उक्त क्षेत्रों के बारे में जानकारी देते रहते हैं। 

एएसपी सोलन शिव कुमार ने बताया कि हाईवे पर जाम से निपटने के लिए पुलिस कर्मी की तैनाती की गई है। मंगलवार को जाबली के समीप जाम लगने की सूचना के बाद पुलिस कर्मियों ने जाम को खुलवा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें