फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टूरिस्ट सीजन में जाम, 11 किमी के सफर में लगा डेढ़ घंटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुफरी से छराबड़ा तक के 4 किलो की दूरी आधे घंटे में तय, छराबड़ा से संजौली तक एक घंटा
विज्ञापन

नारकंडा, कुफरी और मशोबरा में सैलानियों को भी झेलनी पड़ी दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। रामपुर-शिमला हाईवे पर कुफरी से छराबड़ा होते ढली के बीच लगातार लग रहा जाम स्थानीय लोगों और सैलानियों के लिए परेशानियों का सबब बन गया है। समर सीजन में रविवार शाम को भी कुफरी से संजौली तक 11 किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को डेढ़ घंटे का समय लग गया। इस दौरान पर्यटकों सहित आम लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
समर सीजन शुरू हो गया है। हिल्सक्वीन घूमने आने वाले सैलानी कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा का रुख कर रहे हैं। इसके अलावा रविवार को राजधानी के स्कूलों में एक हफ्ते की छुट्टी के बाद लोगों के वापस शिमला लौटने के कारण भी यातायात अधिक रहा। इससे कुफरी से छराबड़ा होते ढली तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके अलावा मशोबरा से नालदेहरा सड़क पर भी जाम लगा रहा। एचआरटीसी की बसें भी जाम में फंसने के चलते यात्री परेशान रहे। एनएच पर रात करीब 8:30 बजे तक जाम की यही स्थित बनी रही। इस दौरान नारकंडा और कुफरी घूमने जाने वाले पर्यटकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। शिमला आ रही भारती, सिद्दी, नानक, सुषमा, प्रिया ने बताया कि करीब 7 बजे फागू से चले और करीब 8:30 बजे संजौली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबार हो रहा प्रभावित
उधर, टैक्सी ऑपरेटर अखिल, सुरेंद्र, सुमित, दक्ष, बिट्टा और स्वराज ने बताया कि समर सीजन शुरू हो गया है। छराबड़ा में लगातार जाम लगने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन में कमाई हो रही है, लेकिन जाम के कारण कारोबार पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें