फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली-चंडीगढ़ एनएच टकराए वाहन, दो घंटे ठप रहा यातायात

Wed, 08 May 2019 05:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगवाईं (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हणोगी के समीप बुधवार दोपहर दो वाहनों में टक्कर हो गई। इससे मौके पर लंबा जाम लग गया। करीब दो घंटे के लिए एनएच पर यातायात पूरी तरह से ठप रहा। दोनों तरफ सैकड़ों वाहन करीब दो घंटे फंसे रहे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह औट की तरफ से टिपर आ रहा था। मंडी की तरफ से एक मशीनरी जा रही थी। दोनों वाहनों के बीच करीब 11 बजे खोती नाला के समीप टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के चालक आपस में उलझ गए। इससे जाम लग गया।

पुलिस को भी पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पर्यटन सीजन के चलते इन दिनों मनाली की तरफ जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ गई है। जाम में यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि काफी समय तक चालकों में बहसबाजी होती रही। इधर, एएसपी मंडी पुनीत रघु ने बताया कि हणोगी के समीप दुर्घटना होने व जाम की सूचना मिली है। मार्ग बहाल करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें