फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन शुरू होते ही पर्यटन नगरी जाम, मनाली पहुंचना हुआ मुश्किल

Mon, 27 May 2019 06:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
मनाली में ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश-विदेश के सैलानी पर्यटन सीजन के दौरान मनाली पहुंच रहे हैं लेकिन पर्यटन नगरी में जाम की समस्या सैलानियों के लिए आफत बनती जा रही है। भुंतर से मनाली पहुंचने के लिए दो घंटे के सफर में तीन से चार घंटों का समय लग रहा है। 

विज्ञापन


जिया से रामशिला के बीच फोरलेन कार्य के चलते यहां पर पर्यटकों सहित आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पुलिस ने जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस जवानों की तैनाती की हुई है।

पुलिस जवानों को यातायात नियंत्रित करने में पसीने छूट रहे हैं।  मनाली में ग्रीन टैक्स बैरियर से गाड़ियां क्रास करते ही यहां लंबी लाइनें लग जाती हैं। हालांकि इस बार फोरलेन की वजह से सड़क चौड़ी हुई है।
विज्ञापन


लेकिन मनाली शहर के अंदर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। एक बार अगर जाम लग जाता है तो यहां पर वाहनों को निकालने में काफी लंबा वक्त लग रहा है। 

पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह न होने से भी जाम की स्थिति पैदा हो रही है। मनाली शहर के वामतट पर जगतसुख, प्रीणी, अलेउ में भी लोग जाम से परेशान हैं। बहरहाल मनाली में अभी पर्यटन सीजन शुरू ही हुआ है।

इस बार पर्यटन सीजन जुलाई माह के आखिरी सप्ताह तक चलने वाला है। ऐसे में जाम से निपटने का पुलिस को स्थायी हल ढूंढना होगा, जिससे मनाली में ट्रैफिक सुचारु रूप से चल सके। पुलिस ने जाम की स्थिति से निपटने को लेकर प्लान तैयार किया है।

इसके बाद भी जाम से निजात नहीं मिल रही है। उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि पुलिस ने पर्यटन सीजन में जाम की स्थिति से निपटने के लिए कुल्लू से रोहतांग तक पुलिस और होमगार्ड के 300 जवान तैनात किए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें