पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया और यातायात को बहाल किया। पुलिस के मुताबिक वीरवार को दोपहर करीब एक बजे संजौली के पास एक ट्रक खराब हो गया। इसी समय पंथाघाटी क्षेत्र में भी सेना का एक ट्रक खराब हो गया। इससे उस क्षेत्र में भी यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही शिमला ट्रैफिक पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। पुलिस कर्मियों ने खराब वाहनों को सड़क से हटाने का काम शुरू किया। पंथाघाटी में खराब हुए सेना के ट्रक को हटाने के लिए क्रेन रवाना की गई। ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी के चलते दोनों स्थानों पर यातायात जल्द ही सामान्य हो गया। शहर में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस ने त्वरित कदम उठाए। डीएसपी ट्रैफिक चंद्रशेखर ने बताया कि दोनों वाहनों को फौरन हटाकर मार्ग बहाल कर दिया गया है। पुलिस शहर में यातायात की सुचारू आवाजाही के लिए हर संभव कदम उठा रही है। ब्यूरो