फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शापिंग के खिलाफ व्यापारियों ने बनाई रणनीति

Tue, 11 Nov 2014 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन शापिंग के खिलाफ शिमला व्यापार मंडल ने मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। 16 नवंबर को जैन धर्मशाला मिडिल बाजार में दोपहर तीन बजे कारोबारियों की विशेष बैठक बुलाई है। बैठक में ऑनलाइन शापिंग के खिलाफ रणनीति तैयार की जाएगी। सोमवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आपात बैठक कर विशेष बैठक बुलाने का फैसला लिया।
विज्ञापन


व्यापार मंडल प्रधान इंद्रजीत सिंह ने शहर के सभी कारोबारियों से बैठक में शामिल होने की अपील की है। व्यापार मंडल शिमला का कहना है कि आनलाइन शापिंग पोर्टल से कारोबार प्रभावित हो रहा है। आनलाइन कंपनियों ने धोखाधड़ी शुरू की है। इससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है।

ग्राहकों को भी गुणवत्ता वाला सामान नहीं मिल रहा। आनलाइन शॉपिंग से हिमाचल को वैट भी नहीं मिल रहा। कंपनियों द्वारा मूल्यों को लेकर भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है। कारोबारी सरकार को कई तरह के टैक्स की अदायगी कर रहे हैं। ग्राहकों को गुणवत्ता वाला सामान बेचा जा रहा है। आनलाइन शापिंग से सेल्स टैक्स की चोरी हो रही है।
विज्ञापन


राज्य सरकार को भी नुकसान हो रहा है। बाजार में खरीदारी को आने वाले युवाओं की संख्या लगातार कम हो रही है। व्यापार मंडल ने सरकार से आनलाइन कंपनियों पर लोकल वैट लगाने की मांग की है। सोमवार को हुई बैठक में व्यापार मंडल के महासचिव संजीव ठाकुर, उपाध्यक्ष डीपी पूरी और सह सचिव सर्वजीत सिंह बॉबी मौजूद रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें