फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल चुनाव : कारोबारियों के एक धड़े ने बुलाया जनरल हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारियों के सबसे बड़े संगठन शिमला व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर सरगर्मियां फिर तेज
विज्ञापन

क्रॉसर

संजीव गुट ने 14 दिसंबर को बुलाई आम सभा
चुनाव कमेटी चेयरमैन बना जारी करेगी शेड्यूल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में कारोबारियों के सबसे बड़े संगठन शिमला व्यापार मंडल के चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संजीव ठाकुर की अगुवाई वाले कारोबारियों के एक धड़े ने 14 दिसंबर को जनरल हाउस बुला लिया है। इसमें चुनाव करवाने पर फैसला लिया जाएगा।

इस धड़े का कहना है कि दूसरे गुट ने जुलाई-अगस्त में एकसाथ चुनाव करवाने का दावा किया था लेकिन फिर धोखा दे दिया। ऐसे में अब दूसरे गुट को किनारे कर खुद ही चुनाव करवाने का फैसला लिया जाएगा। वहीं दूसरे धड़े ने मार्च में चुनाव करवाने पर फैसला लेने का दावा किया है। इस तरह राजधानी में एक बार फिर दो व्यापार मंडल बनने के आसार बन गए हैं। संजीव ठाकुर की अध्यक्षता वाले व्यापार मंडल का जनरल हाउस गंज के वाइब्रेशन हॉल या जैन हॉल में करवाने की तैयारी है। इस धड़े की ओर से कुछ महीने पहले चुनाव करवाने के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया था। मालरोड के कारोबारी नेता कवि खन्ना को इस चुनाव कमेटी का अध्यक्ष बनाया था।
विज्ञापन

अध्यक्ष को न सिर्फ चुनाव कमेटी का गठन करना था बल्कि चुनाव के लिए शेड्यूल भी जारी करना था। अध्यक्ष ने दोनों धड़ों के चुनाव एकसाथ करवाने के लिए पहल की लेकिन जब बात नहीं बनी तो इस्तीफा दे दिया। अब 14 दिसंबर को होने वाले जनरल हाउस में नया चुनाव कमेटी अध्यक्ष चुना जाएगा।




कई महीने से लटका रहे चुनाव
कारोबारियों का जनरल हाउस बुलाने वाले शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि दूसरे गुट से चुनाव करवाने के लिए कई बार बात हुई लेकिन सहमति नहीं बनी। दूसरा गुट लगातार चुनाव आगे लटका रहा है। कार्यकाल सितंबर में पूरा होने के बावजूद चुनाव नहीं करवाए जा रहे। इससे कारोबारी परेशान हैं। कारोबारियों की मांग पर ही अब रविवार को जनरल हाउस बुला लिया गया है। सभी कारोबारियों को इसमें आने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन




अगले साल करेंगे चुनाव : मिनोचा
चुनाव कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं कारोबारी नेता अश्वनी मिनोचा ने कहा कि अगले साल मार्च में कारोबारी जनरल हाउस बुलाएंगे। इसमें फैसला लिया जाएगा कि चुनाव अप्रैल में करवाने हैं या नहीं। कारोबारी एकजुट हैं और सभी एकसाथ चुनाव करवाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें