फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: किसान आंदोलन के समर्थन में पांवटा में निकाली ट्रैक्टर रैली

Tue, 26 Jan 2021 02:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब(सिरमौर)
विज्ञापन
पांवटा साहिब में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 गणतंत्र दिवस पर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र के किसानों ने भी मंगलवार को पांवटा साहिब में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। फाइट फॉर फार्मर राइट कमेटी के आह्वान पर रैली में सैकड़ों की संख्या में किसान, स्कूली बच्चे, भूतपूर्व सैनिक, महिलाएं और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।  यह किसान परेड पूरी तरह अनुशासित व शांतिमय ढंग से गुरु गोविंद सिंह चौक से शुरू होकर शहर व क्षेत्र के अनेक भागों से गुजरती हुई स्थानीय गुरुद्वारा साहब ग्राउंड में संपन्न हुई। इस दौरान दर्जनों संस्थाओं ने खुले दिल से विभिन्न जगह भोजन व अन्य खाद्य वस्तुओं के स्टाल की व्यवस्था करके परेड में शामिल लोगों का स्वागत और सेवा की। रैली के दौरान पांवटा साहब में आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली और इससे जनता ने एक साफ संदेश दिया है कि किसानों की मांगें जायज हैं।

विज्ञापन

 

इस कार्यक्रम का संचालन संस्था के संयोजक व अध्यक्ष अनेंदर सिंह नॉटी, गुरजीत सिंह नंबरदार, प्रदीप सिंह बंगाए, हरप्रीत सिंह खालसा, हरीश चौधरी, चरणजीत सिंह जैलदार, सतविंदर सिंह बिट्टू ने किया। रैली में खास तौर पर जगदीश चौधरी, कैप्टन जगत सिंह, डॉक्टर नरेश, सिमरत सिंह, राजेंद्र सिंह राणा, चैन सिंह चौधरी, नंबरदार हरि सिंह, वसीम मलिक, भूपेंद्र सिंह जैलदार,गुलजार सिंह, परमजीत बंगा, कुलविंदर सिंह सैनी, रौणकी राम, यशपाल ठाकुर, मंजूर अली मलिक, जसविंदर बिलिंग, तेजिंदर सहोता, गुरदीप सिंहए अवतार सिंह गोल्डी, रविंदर पाल सिंह खुराना, संदीप बत्रा,  इंद्रजीत सिंह मीका,  अमृतपाल सिंह, नरेंद्र पाल सिंह नारंग, हरप्रीत सिंह, हरदेव सिंह रामगढ़िया, हरमिंदर सिंह, कीर्तन सिंह, भूपिंदर सिंह, मेवा सिंह, जोगा सिंह, कैप्टन तिलक राज, जोगिंदर चौधरी, परमिंदर सिंह, तारीफ अली, इरशाद कादरी, रफाकत अली हाशमी, बूटा सिंह, रंजीत सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें