फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: आग लगने से कमरे में सो रहा बुजुर्ग जिंदा जला

Tue, 26 Jan 2021 11:14 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
बुजुर्ग आग लगने से जिंदा जल गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कमरे में अकेला सो रहा एक बुजुर्ग आग लगने से जिंदा जल गया। अचानक कमरे में आग लग गईए जिससे वह झुलस गया। मामला देर रात ढाई बजे का है। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में प्रवेश द्वार बजौरा में चार मंजिला भवन के एक कमरे में अचानक आग लगी। इससे कमरे में सो रहा 82 वर्षीय बुजुर्ग झुलस गया। हालांकि परिजनों और ग्रामीणों ने कमरे में लगी आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग अधिक भड़कने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक 82 वर्षीय ढाले राम पुत्र संगत राम कमरे में अकेला सो रहा था। परिजन मकान के अन्य कमरों में थे।

विज्ञापन


एकाएक ही कमरे में आग लगने से वह झुलस गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। आगजनी में 50 हजार का नुकसान भी हुआ है। जबकि 80 लाख की संपत्ति बचाई गई है। अग्निशमन अधिकारी कुल्लू दुर्गा सिंह ने कहा कि रात करीब ढाई बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। कहा एक व्यक्ति की झुलसने से मौत हुई है। इस मौके पर राज कुमारए हीरा लालए तेजेंद्र सिह व चालक संजय चौहान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें