फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्वाद महोत्सव में चौलाई की खीर के कायल हुए सैलानी

विज्ञापन
शिमला के खेल परिसर में आयोजित स्वाद महोत्सव में पारम्परिक व्यंजनों का  लुफ्त लेते लोग।फोटो अम
विज्ञापन
पोषण से भरपूर होती है चौलाई की खीर
विज्ञापन

स्टॉल पर दिनभर उमड़ी रही लोगों और पर्यटकों की भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला में चल रहे स्वाद महोत्सव में पारंपरिक व्यंजन चौलाई की खीर ने पर्यटकों का दिल जीत लिया। पौष्टिकता और स्वाद से भरपूर इस खास व्यंजन को चखने के लिए स्टॉल पर सुबह से लेकर देर शाम तक भीड़ लगी रही। स्थानीय और बाहरी पर्यटकों ने इस देसी खीर के स्वाद की खूब सराहना की। चौलाई की खीर पोषण से भरपूर होती है।
विज्ञापन


स्टॉल पर आए राजस्थान के नवनीत सेठी ने बताया कि वह कांप्लेक्स के पास बने होटल में रुके थे। जैसे ही पता चला कि स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगे हैं तो वह यहां आकर इन्हें खाने के लिए दोस्तों संग आए। उन्होंने बताया कि यह खीर न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। जुब्बल की पल्लवी और सविता ने दावा किया कि यह कोलेस्ट्रॉल को कम करती है, पाचन क्रिया में सुधार लाती है। उन्होंने बताया कि प्राचीन समय से हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में यह खीर खाई जाती रही है, लेकिन अब यह व्यंजन धीरे-धीरे लोगों की थालियों से गायब हो रहा था। ऐसे आयोजनों के माध्यम से पारंपरिक व्यंजनों को नई पहचान मिल रही है। आयोजकों का कहना है कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक खाद्य संस्कृति को पुनर्जीवित करना और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है। इसके अलावा मिट्टी के बर्तन में बनी राजमा और मिक्स दाल के अलावा कोदे के आटे से बने व्यंजनों को खाने के लिए लोगों की खूब भीड़ यहां पर लगी रही। यहां पर 15 स्टॉल लगे हैं। इन पर पारंपरिक व्यंजन रोजाना बनाए जा रहे है। इनमें कि मालपुए तक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें