फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: क्रिसेंट स्कूल टुटू में भारत के इतिहास की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। क्रिसेंट स्कूल टुटू में चल रहे एनएसएस शिविर के चौथे दिन विद्यार्थियों को भारत के इतिहास, भूगोल और संस्कृति के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विकुल कुमार ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास वीरता, ज्ञान और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। भारत का भूगोल जितना विशाल और विविधतापूर्ण है, उतनी ही इसकी संस्कृति भी रंग-बिरंगी और समृद्ध है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की गौरवशाली विरासत, भौगोलिक विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से अवगत कराना था। अंत में प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने वक्ता डॉ. विकुल का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह संबोधन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें