फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीटीडीसी होटलों में पूजा की थाली और करवा करवाएगा उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
करवा चौथ पर जोड़ों के लिए एचपीटीडीसी का तोहफा, कमरों पर 10 फीसदी की छूट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की ठंडी वादियों में करवा चौथ के पर्व को रोमांटिक और यादगार बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एचपीटीडीसी) ने खास तैयारियां की हैं। हालांकि शहर के कई होटलों ने कपल्स के लिए स्पेशल डिनर, मून-व्यू प्वाइंट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की है। दूसरी ओर एचपीटीडीसी के होटलों में दो दिन तक ठहरने के लिए 10 फीसदी की विशेष छूट उपलब्ध करवाई है।
कॉर्पोरेशन के अनुसार करवा चौथ व्रत करने वाली महिलाओं के लिए सुबह 3 से 4 बजे के बीच सरगी उपलब्ध करवाई जाएगी। सरगी में फैनी, केला, दूध का गिलास, गुलाब जामुन और मट्ठी भी दी जाएगी, ताकि व्रत रखने वाली महिलाएं पारंपरिक तरीके से त्योहार की शुरुआत कर सकें। वहीं होटलों में पूजा के लिए थाली और करवा भी मुफ्त उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस थाली में कपल्स के लिए चावल, साबुत उड़द दाल, ध्रुवा, फूल, कुंगू शामिल होंगे। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स, पूना और सुहागी की वस्तुएं जिनमें बिंदी, चूड़ियां, काजल, रिबन और मेंहदी भी भुगतान के आधार पर उपलब्ध होंगी। एचपीटीडीसी के अनुसार 10 अक्तूबर को व्रत खोलने के लिए विशेष थाली का इंतजाम भी होटलों में किया गया है। एचपीटीडीसी के मुताबिक यह भुगतान के आधार पर मिलेगा। इसके अलावा व्रत थाली भी पर्यटकों को यहां पर उपलब्ध करवाई जाएगी। करवा चौथ के अवसर पर दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, करनाल, पानीपत, सोनीपत समेत अन्य राज्यों के पर्यटक अपने इस खास दिन को मनाने के लिए शिमला पहुंच रहे हैं। ऐसे में इन पर्यटकों के लिए एचपीटीडीसी ने भी खास इंतजाम यहां पर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में आए अचानक बदलाव के बाद कम संख्या में ही पर्यटक इस बार करवा चौथ पर शिमला पहुंचे हैं। पिछले बार के मुकाबले इस बार 10 से 15 तक पर्यटकों की आक्यूपेंसी घटी है। -प्रिंस कुकरेजा, उपाध्यक्ष होटल एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें