अमृतसर से ठीक होकर आया ऐतिहासिक स्टीम इंजन परवाणू से चंद दूरी तय करते ही गुम्मा के पास फिर खराब हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर 100 साल पुराने स्टीम इंजन के सफर के लिए सैलानियों को इंतजार करना पड़ेगा। अमृतसर से ठीक होकर आया ऐतिहासिक स्टीम इंजन परवाणू से चंद दूरी तय करते ही गुम्मा के पास फिर खराब हो गया।
शुक्रवार को इंजन कालका से शिमला लाया जा रहा था। ऐसे में विश्व धरोहर ट्रैक पर दौड़ने वाले ऐतिहासिक स्टीम इंजन की मरम्मत पर सवाल उठ रहे हैं। मार्च माह में स्टीम इंजन मरम्मत को शिमला से अमृतसर भेजा था।
यह स्टीम इंजन वर्तमान में शिमला से कैथलीघाट तक चलता है। तीन माह पहले तकनीकी खराबी आने से इसकी बुकिंग बंद कर इसे मरम्मत को रेलवे वर्कशॉप अमृतसर भेजा था।