फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आइस रिंक में पर्यटकों और युवाओं ने की स्केटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के आइस स्केटिंग रिंक में शुक्रवार को युवाओं सहित पर्यटकों ने भी स्केटिंग का लुत्फ उठाया। इस दौरान करीब 18 से 20 लोगों ने स्केटिंग की। मौसम ठीक रहने के बाद जल्द ही अब शाम के समय भी स्केटिंग के सत्र आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

पहले जहां रात के समय रिंक के मैदान में पानी का छिड़काव किया जाता था वहीं अब दोपहर तीन बजे के बाद पानी का छिड़काव करना शुरू कर दिया जाता है ताकि बर्फ की अच्छी परत जम सके। बीते सीजन में केवल 36 सत्र ही आयोजित किए गए थे। इस बार सत्र ज्यादा होने के चलते सात दिन पहले शुरू हो गए थे। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार ज्यादा सत्र आयोजित किए जाएंगे। शिमला आइस स्केटिंग क्लब के महासचिव रजत मल्होत्रा ने बताया कि मौसम ने अगर साथ दिया तो दिसंबर के आखिरी सप्ताह में में स्केटिंग कार्निवल भी आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें