शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में डॉ. अमरनाथ भारद्वाज को नया वित्त अधिकारी (अतिरिक्त दायित्व) नियुक्त किया गया। पद ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ विश्वविद्यालय के वित्तीय प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। डॉ. भारद्वाज इससे पहले प्रदेश के लगभग 15 विभागों में सेवाएं दे चुके हैं। इनके अनुभव में पुलिस विभाग में डिप्टी कंट्रोलर, आईजीएमसी में असिस्टेंट कंट्रोलर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संयुक्त कंट्रोलर, जल शक्ति विभाग में कंट्रोलर और सोशल ऑडिट विंग में अतिरिक्त निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल रहे हैं। संवाद