फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snow Shinkula Pass: सैलानियों ने निहारा बर्फ से लकदक शिंकुला दर्रा, पर्यटन निगम ने शुरू की डीलक्स बस सेवा

Sat, 01 Oct 2022 08:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

प्रदेश पर्यटन विकास निगम की परिवहन शाखा ने समुद्रतल से 16580 फीट की ऊंचाई पर स्थित शिंकुला दर्रा के लिए डीलक्स बस सेवा शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सैलानियों ने निहारा बर्फ से लकदक शिंकुला दर्रा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की परिवहन शाखा ने समुद्रतल से 16580 फीट की ऊंचाई पर स्थित शिंकुला दर्रा के लिए डीलक्स बस सेवा शुरू कर दी है। शनिवार को 20 पर्यटकों को लेकर निगम की बस शिंकुला दर्रा पहुंची। पर्यटकों ने शिंकुला में बर्फ के बीच खूब अठखेलियां कीं। रविवार के लिए 26 सीटें एडवांस में बुक हो गई हैं। आने वाले दिनों में शिंकुला जाने वाले पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने इस वर्ष शिंकुला दर्रा रिकॉर्ड समय में बहाल किया है। लद्दाख की सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश के इस दर्रे तक इस वर्ष पहली बार पर्यटन निगम ने बस सेवा शुरू की है। शिंकुला दर्रा के लिए महज एक हजार रुपये प्रति सवारी किराया लिया जा रहा है। हालांकि, निगम बारालाचा के लिए भी बस सेवा शुरू कर रहा है।

विज्ञापन



लेकिन बारालाचा के लिए अभी तक पर्यटकों का रुझान न के बराबर है। गौरतलब है कि बुधवार को 25 पर्यटकों को लेकर पर्यटन निगम की बस शिंकुला दर्रा पर पहुंची थी। यह ट्रायल सफल रहने के बाद शुक्रवार को बस सेवा शुरू की जानी थी। लेकिन महज 15 पर्यटकों की बुकिंग होने के कारण टेंपो ट्रैवलर  भेजा गया। शिंकुला दर्रे में इन दिनों लगभग एक फीट बर्फ की परत बिछी हुई है। बर्फ से ढकी वादियों का नजारा देखने लायक है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के डीजीएम बीएस ओक्टा और पर्यटन विकास निगम की परिवहन शाखा के सहायक प्रबंधक रामपाल ने बताया कि शिंकुला दर्रा के लिए किया गया ट्रायल सफल रहा है। शनिवार को 20 पर्यटकों को लेकर निगम की बस शिंकुला दर्रा पहुंची। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें