छुट्टियां होने के चलते हमने पहाड़ों का रुख कर लिया है।यहां की ताजा हवा में सुकून महसूस कर रहे हैं। मनाली के पर्यटन कारोबारी पंकज ठाकुर, पूर्ण ठाकुर, चंद्रसेन ठाकुर का कहना है कि त्योहारी सीजन खत्म हो गया।
होटल खाली हो गए थे मगर दिल्ली और उतर भारत में प्रदूषण से निजात पाने के लिए पर्यटक यहां आ रहे हैं। होटल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर बोले-यहां कि शुद्ध हवा में सुकून पाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
मनाली नवविवाहित जोड़ों की पहली पसंद है। शिमला होटलियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरनाम सिंह कुकरेजा का कहना है कि वीकेेंड में दिल्ली और पड़ोसी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।