फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रेलवे परिसर में बिना वजह नहीं जा सकेंगे टूरिस्ट गाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना टिकट स्टेशन पर रुकने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

ट्रेन से आने वाले यात्री होते हैं परेशान, हर समय गेट पर होते खड़े

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल लाइन पर पड़ने वाले स्टेशनों के परिसर में बिना वजह के टूरिस्ट गाइड नहीं जा सकेंगे। इसके लिए रेलवे पुलिस की ओर से सख्त निर्देश जारी किए हैं। कोई टूरिस्ट गाइड बेवजह स्टेशन और परिसर में रुकता है तो रेलवे पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ बिना प्लेटफॉर्म टिकट के स्टेशन पर रुकने पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस की ओर से आने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया है। अभी तक रेलवे स्टेशनों और आसपास टूरिस्ट गाइड खड़े रहते थे। इससे ट्रेन में आने वाले यात्री काफी परेशान होते हैं। साथ ही होटलों में रुकने के लिए ऑफर और अन्य चीजें बताते हैं इससे पर्यटकों को दिक्कत आती है तथा पर्यटक असुरक्षित भी महसूस करते हैं। इससे रेलवे की छवि पर भी असर पड़ रहा है। शिमला रेलवे स्टेशन के गेट और आने-जाने वाले रास्तों में भी टूरिस्ट गाइड ने कब्जा जमाया हुआ है। इससे आने-जाने वाले लोग कई बार परेशान होते हैं। रेलवे पुलिस की ओर से कई बार इन्हें समझाया जा चुका है लेकिन यह नहीं मान रहे हैं। हाल ही में रेलवे पुलिस ने कार्रवाई भी की है और रास्ते से भी हटाया गया। रेलवे स्टेशन के आसपास न खड़े रहने के लिए कहा है। इस दौरान टूरिस्ट गाइड ने रेलवे पुलिस फोर्स के साथ बहसबाजी भी की। मंगलवार को टूरिस्ट गाइड रेलवे परिसर के आसपास से नहीं हट रहे हैं। अब पुलिस ने कड़े कदम उठाने की चेतावनी भी टूरिस्ट गाइड को दी है। शिमला रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे पुलिस फोर्स के सब इंस्पेक्टर महावीर नेगी ने बताया कि टूरिस्ट गाइड रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास नहीं खड़े हो सकते। इसके लिए उन्हें हिदायत दी गई है। अब कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें