पर्यटन नगरी मनाली में घूमने आए दिल्ली के एक पर्यटक की होटल के कमरे में मौत हो गई। शूरू गांव में स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया है। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि शूरू गांव में स्थित एक होटल के कमरे में ईस्ट दिल्ली के 282 जागृति एनक्लेव, शकरपुर निवासी रोहित भार्गव (42) पुत्र एसपी भार्गव की मौत हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह लीवर का मरीज था और दवाइयां भी खा रहा था। कयास लगाए जा रहे है कि इसी वजह से उसकी मौत हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।