फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahul News: कोकसर में पैर फिसलने से चंद्रा नदी में गिरा पर्यटक, मौत

Sat, 13 May 2023 08:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कोकसर (लाहौल-स्पीति)

सार

कोकसर में एक पर्यटक की पैर फिसलकर चंद्रा नदी में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
पर्यटक की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाहौल-स्पीति के कोकसर में एक पर्यटक की पैर फिसलकर चंद्रा नदी में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पर्यटक पांडुरंग पुत्र मंगल दास, निवासी 6-287/1, सिद्धार्थ नगर चंद्रमणि, बोध बिहार, तहसील कुतुबुल्लापुर, जिला केवी रंगा रेड्डी हैदराबाद, आंध्र प्रदेश कोकसर में चंद्रा नदी के किनारे चल रहा था।

विज्ञापन


पैर फिसलने से चंद्रा नदी में गिर गया और बहता हुआ कोकसर पुराना पुल के पास नदी में फंस गया। पांडुरंग को मृत अवस्था में प्रभारी पुलिस चौकी कोकसर ने पुलिस टीम व स्थानीय व्यक्तियों की मदद से नदी से निकाला। एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों के हवाले किया गया है। उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि नदी-नालों के समीप न जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें