फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चडीगढ़-मनाली हाइवे पर बस पलटी, 27 पर्यटक घायल

Thu, 19 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
विज्ञापन
चडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर कांगू में टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर कांगू में टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 27 लोग घायल हो गए जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


जहां पर करीब 20 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल सभी पर्यटक महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार मनाली से दिल्ली जा रही पर्यटक बस जैसे ही कांगू के पास पहुंची तो मोड़ काटते समय अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 27 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को विभिन्न वाहनों में डाल कर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

हादसे में ये लोग हुए हैं घायल

हादसे में घायल हुए लोगों में पुणे निवासी सीमा वाघ, शीते आनंद व शुभम पाटिल की हालत नाजुक बनी हुई है। - फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी संजीव भाटिया, थाना प्रभारी आईपीएस प्रोबेशनरी साक्षी वर्मा व तहसीलदार वेद प्रकाश मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम सुंदरनगर राजीव कुमार ने नागरिक अस्पताल पहुंच कर घायलों का कुशलक्षेम जाना तथा उनके उपचार के लिए बेहतर प्रबंध करवाए।

हादसे में घायलों की सूची
हादसे में घायल हुए लोगों में पुणे निवासी सीमा वाघ, शीते आनंद व शुभम पाटिल की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। जबकि अन्य घायलों की शिनाख्त प्रवीण वर्धे, दीपाली, सारंगी, शानवी, श्रीकृष्णा, सुनंदा, अजय कुमार पाटिल, वसुदा पाटिल, शुभम पाटिल, आदित्य पाटिल, भरत मंजुलकर, चंद्रकला मंजुलकर, प्रवीण अरोली, नलिनी अरोली, मयूर अरोली, संदेश, विजया, श्रेया, दलीप कदम, मनीषा कदम, साईडी कदम, अविनाश वाघ, चिनमय वाघ, आनंद शीते व अर्नवी शीते शामिल थे।
विज्ञापन

डरोह में बिजली पोल से टकराई बस, चार घायल

डरोह में बुधवार करीब 3 बजे एक निजी बस बिजली के पोल से टकरा गई। - फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा के डरोह में बुधवार करीब 3 बजे एक निजी बस बिजली के पोल से टकरा गई। इससे ड्राइवर सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को डरोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है।

सुजानपुर से पालमपुर आ रही निजी बस डरोह बाजार के पास बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि बिजली का पोल बीच से टूट गया और सड़क में आ गिरा। इससे चालक सुदेश कुमार को टांगों में गंभीर चोटें आई हैं। बस में सवार अन्य चार सवारियों को भी चोटें आई हैं।

पालमपुर निवासी मोनिका देवी, सुनीता देवी जबकि नागनी से सुनील कुमार, संतोष कुमार मरहूं भी बस हादसे में घायल हो गए। चालक ने बताया कि अचानक बस का दाहिनी ओर का पट्टा टूट गया। इस कारण बस सड़क से बाहर चली गई और बिजली के पोल से टकरा गई। बस में 15 लोग सफर कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें