फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Tourism: मनाली में बढ़े पर्यटक, एडवांस बुकिंग में भी इजाफा; क्रिसमस पर भीड़ जुटने की उम्मीद

Mon, 04 Dec 2023 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ ऑनलाइन बुकिंग में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोकसर पहुंचे पर्यटक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। हाल ही में हुई बर्फबारी और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क चकाचक होने से पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं। होटलों की एडवांस बुकिंग में भी इजाफा हुआ है। क्रिसमस और नववर्ष के मौके पर मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। पर्यटन कारोबारियों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस वर्ष मनाली में पर्यटन कारोबार ठीक नहीं रहा। समर सीजन में पर्यटकों की संख्या काफी कम दर्ज की गई।

विज्ञापन


जुलाई में पर्यटक बढ़ने शुरू ही हुए थे कि बाढ़ ने पर्यटन की रफ्तार रोक दी। बाढ़ के बाद सड़कें खराब होने से कई दिन तक पर्यटक मनाली का रुख नहीं कर पाए। खैर, अब मंडी से मनाली तक सड़क को चकाचक किया गया है। कुछेक स्थानों में ही टारिंग का कार्य शेष रह गया है। वहीं, अटल टनल और रोहतांग इलाके में बर्फबारी भी हुई है। इससे मनाली के पर्यटन कारोबार को पंख लगने शुरू हो गए हैं।

ग्रीन टैक्स बैरियर से मिले आंकड़ों के अनुसार मनाली में इन दिनों हर रोज लगभग 600 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। जबकि पिछले सप्ताह यह आंकड़ा 400 के करीब था। होटल कारोबारियों का कहना है कि सड़क ठीक होने और बर्फबारी के बाद पर्यटक बढ़े हैं। मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ ऑनलाइन बुकिंग में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि बर्फबारी से पर्यटक मनाली की ओर आकर्षित हुए हैं। अब नेशनल हाईवे भी दुरुस्त हो गया है। ऐसे में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रहीं है। इन दिनों बड़े होटलों के कमरे लगभग 50 प्रतिशत पैक चल रहे है।

एडवांस बुकिंग में भी लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। होटलियर एसोसिएशन उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि क्रिसमस और नववर्ष का जश्न मनाने के लिए मनाली में पर्यटकों की ठीक ठाक भीड़ जुटने की उम्मीद है। वर्तमान में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। पिछले सप्ताह की तुलना इस सप्ताह अधिक पर्यटक देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें