फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन: शिमला-धर्मशाला हेली टैक्सी का किराया होगा कम

Thu, 30 Dec 2021 04:15 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, शिमला 

सार

अभी 7330 रुपये किराया है, जबकि शिमला से मंडी या मंडी से धर्मशाला के 3665 रुपये लगते हैं। पवन हंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया है। इसके साथ ही शिमला से धर्मशाला के लिए सीधी फ्लाइट न होने से लग रहा डबल किराया, सीधी उड़ान शुरू होने की संभावना भी है।
विज्ञापन
dharmshala - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवन हंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजीव राजदान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आश्वस्त किया कि शिमला-धर्मशाला हेली टैक्सी की किराया दरें शीघ्र कम की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को नई दिल्ली में राजदान के साथ एक बैठक में राज्य में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए किराया घटाने और शिमला से मनाली के लिए हेली टैक्सी सेवाएं शीघ्र आरंभ करने के लिए कहा।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राजदान से शिमला-धर्मशाला के लिए सीधी उड़ान शुरू करने का मामला उठाया। सीधी उड़ान न होने से दोहरा किराया लग रहा है। शिमला से धर्मशाला के लिए यह किराया 7330 रुपये है, जबकि शिमला से मंडी या मंडी से धर्मशाला का किराया 3665 रुपये है। धर्मशाला के लिए यह उड़ान वाया मंडी है। उन्होंने कहा कि पवन हंस की ओर से शिमला से मनाली के लिए उड़ानें शुरू करने के लिए पूर्ण प्रयास होंगे। मनाली में हैलीपैड के उपयोग को मंत्रालय से स्वीकृति मिलते ही शिमला से मनाली के लिए उड़ानें आरंभ कर दी जाएंगी। 

केंद्रीय वित्त मंत्री के सामने रखेंगे मुख्यमंत्री, बैठक आज 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलेंगे। वह मुख्यमंत्रियों के साथ होने जा रही प्री बजट बैठक में प्रदेश का पक्ष रखेंगे। सीएम वीरवार को ही नई दिल्ली से शिमला लौटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें