फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ले लिया सुरक्षा कवच, अब दूर हुआ डर

विज्ञापन
मंडी गर्ल्स स्कूल में वैक्सीन लगवाती छात्रा। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। राजकीय कन्या स्कूल मंडी में कोरोना वैक्सीन लेने के बाद छात्राएं आपस में बतियां रही थीं, अब ले लिया सुरक्षा कवच। डर भी दूर हुआ और अब नए शैक्षणिक सत्र से हर रोज स्कूल आएंगी। कोरोना के खौफ से कभी स्कूल खुल रहे थे तो कभी बंद हो रहे थे। अब शायद ऐसा नहीं होगा, सुचारु रूप से पढ़ाई होगी। स्कूल आकर ही पढ़ाई अच्छी होती है। अधिकतर छात्राओं ने कहा कि वे नए शैक्षणिक सत्र के लिए तैयार हैं। सोमवार को करीब 120 छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान उनमें उत्साह दिखा। 12 से 14 साल की छात्राओं का टीकाकरण किया जा रहा है। टीका लगवाने के बाद सभी खुद को सुरक्षित महसूस कर रही थीं।
विज्ञापन

...
छात्राओं का शत प्रतिशत टीकाकरण किया जा रहा है। इस दौरान किसी में खौफ नहीं है बल्कि सभी उत्साहित हैं कि उन्हें सुरक्षा कवच मिल रहा है। टीकाकरण के बाद भी किसी तरह की शिकायत नहीं आई है।
-हुकम चंद, उपप्रधानाचार्य, कन्या स्कूल मंडी
...
लाइव रिपोर्ट: अपनी बारी का किया इंतजार
दिन : सोमवार। स्थान: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला मंडी। समय : सुबह पौने ग्यारह बजे। स्कूल परिसर में टीकाकरण करवाने के लिए उत्साहित छठी से लेकर 8वीं कक्षा की छात्राएं अपनी-अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। कुछ देर बाद टीकाकरण शुरू हुआ। टीकाकरण केंद्र पर बैठे कर्मचारी और छात्राओं ने मास्क पहने थे। कर्मचारी भी सुरक्षित तरीके से टीकाकरण कर रहे थे। वैक्सीन लेने के बाद सभी प्रतीक्षा कक्ष में बैठे और खूब बातचीत की।
विज्ञापन

...
- छात्रा अंशिता ने बताया कि टीकाकरण के बाद उन्हें एक सुरक्षा का अनुभव हो रहा है। टीकाकरण से वह खुश है और अगले सत्र से सुचारु पढ़ाई के लिए तैयार है।
...
- छात्रा नीलाक्षी शर्मा ने कहा कि मेरे घर में सभी को टीका लग गया था। मैं ही बिना टीके की रह गई थी। अब यह टीका लगने के बाद मैं बहुत खुश हूं।
...
-छात्रा रजनी अटवाल ने बताया कि टीकाकरण से कोविड का खतरा नहीं रहेगा और हम अगली कक्षा में सुचारु पढ़ाई कर पाएंगे। इससे पहले हमेशा कोविड का डर रहता था।
...
-प्रीति ठाकुर ने कहा कि टीकाकरण हमारा सुरक्षा का कवच है। इसे लगवाने के बाद अब हमारी सुरक्षा होगी और कोविड का खतरा नहीं रहेगा, इससे हमारी पढ़ाई बेहतर होगी।
विज्ञापन

...
- छात्रा अन्नया ने बताया कि टीकाकरण के लिए वह बहुत दिनों से उत्साहित थी, अब जाकर उसे टीका लगा है। टीकाकरण के बाद बहुत ही अधिक खुश हूं।
...
जिले में 42000 को वैक्सीन का लक्ष्य
22500 को अब तक लगा टीका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें