फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत कल विष्णु पूजन का है विशेष महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 7:32 बजे से पूजा का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

24 अगस्त को किया जाएगा व्रत का पारण

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। श्रावण शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी का व्रत इस साल 23 अगस्त रविवार को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पुत्रदा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। श्रद्धालु इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर व्रत रखते हैं।
विज्ञापन


मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और संतान संबंधी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि एकादशी तिथि 23 अगस्त को देर रात 2:00 बजे शुरू होगी और 24 अगस्त को सुबह 4:18 बजे समाप्त होगी। ऐसे में श्रद्धालु 23 अगस्त को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखकर भगवान विष्णु की आराधना कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त को भगवान विष्णु की पूजा के लिए सुबह 7:32 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक का समय शुभ रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान विष्णु की पूजा कर सकते हैं। पूजा में भगवान को पीले फूल, फल, तुलसी दल और नैवेद्य अर्पित किया जा सकता है। पुजारी नौटियाल ने बताया कि एकादशी व्रत का पारण अगले दिन 24 अगस्त, सोमवार को किया जाएगा। पारण के लिए सुबह 9:09 बजे से 10:46 बजे तक का समय निर्धारित है। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को निर्धारित समयावधि में ही पारण करने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें