फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नासिक से पहुंची टमाटर की खेप, दामों में हल्की गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिकिलो 20 रुपये तक गिरे हैं दाम
विज्ञापन

90 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए थे टमाटर के दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में नासिक से टमाटर की खेप पहुंचना शुरू हो गई है। इसके चलते दामों में कमी आई है। 80 से 90 रुपये प्रतिकिलो तक बिकने वाला टमाटर सोमवार को लोअर बाजार सब्जी मंडी में 60 रुपये किलो तक बिका।

बीते माह से राजधानी में टमाटर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे थे। इसके चलते टमाटर आम लोगों की थाली से दूर हो गया था। ऐसे में ग्राहकों की परेशानियां बढ़ गई थीं। लोअर बाजार सब्जी मंडी में सोमवार को नासिक से टमाटर की पहली खेप पहुंची। इस दौरान मंडी में टमाटर 40 से 50 रुपये प्रतिकिलो थोक में दाम बिका वहीं परचून में यह 60 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। यही टमाटर मंडी में शनिवार को 80 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा था। सब्जी विक्रेता शेर सिंह ने बताया कि टमाटर के दाम गिरते ही बाजार में इसकी मांग बढ़ गई है। लोअर बाजार सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आई नीलम, दीक्षा, आरती और रमेश ने बताया कि त्योहारी सीजन में टमाटर के दाम घटना अच्छा है।
विज्ञापन


हरा मटर दोबारा 150 के पार
टमाटर के बाद लोअर बाजार सब्जी मंडी में अब मटर की आपूर्ति भी घट गई है। इसके चलते दोबारा इसके दामों में उछाल आया है। मंडी में शनिवार को 120 से 140 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाले मटर सोमवार को 160 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। थोक में मटर 125 से 130 रुपये प्रतिकिलो बिका। इसके अलावा बाजार में बाकि सब्जियों के दाम लगभग स्थिर हैं। मंडी में प्याज 60, आलू 50, बीन 60, गाजर 60, फूलगोभी 80, बंदगोभी 60 और शिमला मिर्च 80 रुपये प्रतिकिलाे तक बिक रही है।
विज्ञापन



टमाटर की आपूर्ति में हुई है बढ़ोतरी : विश्वेश्वरनाथ
लोअर बाज़ार सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान विश्वेश्वर नाथ ने कहा कि सब्जी मंडी में पहले शिमला के स्थानीय इलाकों से टमाटर की आपूर्ति पहुंच रही थी। सोमवार से नासिक से भी टमाटर पहुंचना शुरू हो गया है। ऐसे में दाम कम हो गए हैं। आने वाले दिनों में दाम और ज्यादा कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें