फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सनवारा से सोलन के लिए सरक सकता है टोल प्लाजा, केंद्रीय मंत्री के बयान के बाद चर्चा शुरू

Wed, 23 Mar 2022 10:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

परवाणू से सोलन तक फोरलेन निर्माण के बीच सनवारा में लगाया गया टोल गेट से चंडी मंदिर टोल प्लाजा 35 किलोमीटर दूर है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री के बयान के अनुसार हाईवे पर टोल गेट 25 किलोमीटर आगे बढ़ सकता है। 
विज्ञापन
सनवारा टोल प्लाजा(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के धर्मपुर के सनवारा में स्थित टोल प्लाजा 25 किलोमीटर आगे सोलन की तरफ सरक सकता है। लोकसभा में केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के टोल प्लाजा के 60 किलोमीटर के दायरे पर दिए बयान के बाद लोगों में इसकी चर्चा शुरू हो गई है।  परवाणू से सोलन तक फोरलेन निर्माण के बीच सनवारा में लगाया गया टोल गेट से चंडी मंदिर टोल प्लाजा 35 किलोमीटर दूर है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री के बयान के अनुसार हाईवे पर टोल गेट 25 किलोमीटर आगे बढ़ सकता है। चंडीगढ़ से शिमला की दूरी 115 किलोमीटर है। पहले चरण में परवाणू से सोलन तक फोरलेन पर सनवारा में टोल प्लाजा लगाया गया है। यहां आने-जाने वाले वाहनों से टोल लिया जाता है।

विज्ञापन


इसी हाईवे पर चंडी मंदिर में टोल प्लाजा पहले से सुचारु है। दोनों टोल प्लाजा की दूरी को देखते हुए केंद्रीय मंत्री के बयान के मुताबिक एक टोल प्लाजा हटाया जा सकता है। इसके लिए तीन माह का समय तय किया है। अब कौन से टोल प्लाजा का दायरा आगे बढ़ाया जाएगा, इस बारे में एनएचएआई ही तय करेगा। हालांकि, भविष्य में सोलन से कैथलीघाट फोरलेन के दूसरे चरण में भी शोघी के समीप टोल प्लाजा प्रस्तावित है। मंत्री के बयान के अनुसार कालका से शिमला के बीच एक ही टोल प्लाजा लगना तय है। कालका से शिमला के बीच करीब 100 किलोमीटर की दूरी है। ऐसे में इसके बीच एक ही प्लाजा लगेगा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर इंजीनियर एसके शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार से जो भी आदेश होंगे, उनका पालन किया जाएगा। 

सनवारा टोल पर ये है वर्तमान दरें
रनछोर कंपनी के टोल कलेक्शन में कार-जीप का एक तरफ का शुल्क 55 रुपये हैं। डबल फेयर 85 रुपये वसूला जाता है। लाइट कॉमर्शियल व्हीकल, लाइट गुड्स व्हीकल और मिनी बस के लिए 90 रुपये, बस-ट्रक (टू एक्सेल) 190 रुपये, थ्री एक्सेल कॉमर्शियल व्हीकल के 210 रुपये, हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी के 300 रुपये लिए जाते हैं। सनवारा टोल प्लाजा पर फास्टैग से यह शुल्क लगता है, लेकिन फास्टैग न होने की स्थिति में दोगुना टोल वसूला जाता है। इसका लोग लगातार विरोध भी करते हैं।
विज्ञापन


रोजाना गुजरते हैं हजारों वाहन
हाईवे पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। पर्यटकों का भी लगातार आना-जाना प्रदेश में लगा रहता है। वीकेंड पर कई बार सनवारा टोल प्लाजा में जाम की स्थिति बनती है। लोगों ने भी कई बार इस टोल को हटाने का विरोध किया है। धर्मपुर, जाबली समेत आसपास के लोग इस जारी बयान के बाद राहत मिलने का कयास लगाकर बैठे हैं। सुरेश, गुरिश, महेंद्र, अमित कपिल समेत अन्य लोगों ने सरकार से आग्रह किया है कि सनवारा टोल को हटाकर लोगों को बड़ी राहत दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें