भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता के लिए सरकार ने आम जनता को सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के मामलों की रिपोर्ट करने के लिए टोल फ्री नंबर 0177-2629893 की सुविधा दी है।
विज्ञापन
सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि दोषी सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए सरकार पहले ही निर्देश दे चुकी है। अब भ्रष्टाचार की रोकथाम को आवश्यक नियम और प्रक्रिया पर दिशा- निर्देश जारी किए हैं।