फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सोलन, ऊना और शिमला में आज होगी टोल बैरियरों की नीलामी

Fri, 28 Feb 2025 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 जिला ऊना के तहत आने वाले मैहतपुर-गगरेट बैरियर का 30.31 करोड़, सोलन के तहत परवाणू बैरियर का 20.59 करोड़ और शिमला जिला के कुड्डू बैरियर का 48.37 लाख रुपये रिजर्व प्राइज रखा गया है।
विज्ञापन
टोल बैरियर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 55 टोल बैरियरों की नीलामी 28 फरवरी से तीन मार्च तक होगी। शुक्रवार को सोलन, ऊना और शिमला जिला में टोल बैरियरों की सुबह 11 बजे से नीलामी होगी। जिला ऊना के तहत आने वाले मैहतपुर-गगरेट बैरियर का 30.31 करोड़, सोलन के तहत परवाणू बैरियर का 20.59 करोड़ और शिमला जिला के कुड्डू बैरियर का 48.37 लाख रुपये रिजर्व प्राइज रखा गया है। सोलन में नीलामी जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, ऊना में बचत भवन, शिमला में कसुम्पटी स्थित कर एवं आबकारी विभाग के कार्यालय में होगी।

विज्ञापन


सिरमौर और बिलासपुर में एक मार्च और नूरपुर व बीबीएन में नीलामी तीन मार्च को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। सिरमौर में नाहन स्थित एसएफडीए हॉल, बिलासपुर में जिला परिषद हॉल, नूरपुर में जाच्छ स्थित विभागीय कार्यालय और बीबीएन में नीलामी झाड़माजरी स्थित इंडस्ट्रियल हॉल में होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरकार ने टोल बैरियरों की नीलामी से 165.75 करोड़ की राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा है। इस बार बीते वर्ष के मुकाबले रिजर्व प्राइज 10 करोड़ रुपये अधिक बढ़ाया गया है। नीलामी जिला स्तर पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें