फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toll Barrier Auction: 43 फीसदी अधिक दाम पर बिका परवाणू टोल बैरियर

Thu, 09 Mar 2023 10:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

गुरुवार को सोलन, बद्दी, शिमला और ऊना के बैरियरों की नीलामी बीते वर्ष के मुकाबले 26 फीसदी अधिक रेट पर हुई। 
विज्ञापन
परवाणू टोल बैरियर(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला सोलन के परवाणू स्थित हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार के टोल बैरियर की नीलामी 43 फीसदी अधिक दाम पर हुई है। गुरुवार को सोलन, बद्दी, शिमला और ऊना के बैरियरों की नीलामी बीते वर्ष के मुकाबले 26 फीसदी अधिक रेट पर हुई। शुक्रवार को बिलासपुर, सिरमौर और नूरपुर में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बैरियर नीलाम होंगे।

विज्ञापन


परवाणू बैरियर बीते वर्ष 14.01 करोड़ रुपये में बिका था। इस वर्ष 20 करोड़ में नीलाम हुआ। बद्दी बैरियर की बीते वर्ष नीलामी 26.41 करोड़ में हुई थी। इस बार यह बैरियर 34.44 करोड़ में नीलाम हुआ। शिमला के कुड्डू बैरियर की नीलामी बीते वर्ष 40 लाख में हुई थी। इस बार 54 लाख में नीलाम हुआ। ऊना के बैरियर बीते वर्ष 22.60 करोड़ में नीलाम हुए थे। इस बार 25 करोड़ में नीलाम हुए।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें