फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो पैरालंपिक: मेडल लेकर घर लौटे निषाद, प्रशंसकों ने पलकों पर बैठाया

Fri, 03 Sep 2021 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/अंब/मैहतपुर

सार

मैहतपुर से बदाऊं तक जगह-जगह प्रशंसक सड़क पर खड़े होकर इंतजार करते रहे। लोगों ने निषाद के साथ खूब सेल्फी ली।
विज्ञापन
घर पहुंचे निषाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतकर हिमाचल लौटे निषाद कुमार को पलकों पर बैठा लिया गया। मैहतपुर से उनके गांव बदाऊं तक भव्य स्वागत हुआ। मैहतपुर में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने निषाद का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। ढोल की थाप पर अपने गृह जिले में प्रवेश करने पर निषाद का स्वागत किया गया। मैहतपुर से बदाऊं तक जगह-जगह प्रशंसक सड़क पर खड़े होकर इंतजार करते रहे। लोगों ने उनके साथ खूब सेल्फी ली।

विज्ञापन


युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के साथ हिमोत्कर्ष, इनरव्हील क्लब, ऊना जनहित मोर्चा तथा रामलीला कमेटी ने निषाद को सम्मानित किया। मैहतपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी निषाद को पलकों पर बैठा लिया। निषाद के साथ उनके पिता रशपाल सिंह, माता पुष्पा देवी, बहन रमा देवी, कोच नसीम अहमद और विक्रम का भी अभिनंदन किया गया। जगह-जगह ढोल बाजे बजे। अंब चौक पर आतिशबाजी की गई।

उपमंडल अंब के धुसाड़ा में पूर्व मंत्री एवं हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा तथा निषाद के प्रशंसकों ने ढोल बाजे के साथ उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। बीडीओ कार्यालय में भी भव्य स्वागत किया गया। मैहतपुर में जिप अध्यक्ष नीलम कुमारी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, एपीएमसी ऊना के अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा मौजूद रहे। अंब चौक पर पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, युकां जिला अध्यक्ष राघव ठाकुर, अंब नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु बाला, पार्षद अनुसूया देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन





लड्डू खिलाकर करवाया मुंह मीठा
निषाद को हिमोत्कर्ष परिषद ने प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र कंवर की अध्यक्षता में सम्मानित किया। एमसी पार्क में आयोजित सम्मान समारोह में निषाद को शॉल और स्मृति चिह्न दिया गया। लड्डू खिलाकर उनका मुंह भी मीठा करवाया गया। सभी को लड्डू बांटे गए।

शहीद स्मारक में अर्पित पुष्प
ऊना शहर के एमसी पार्क में निषाद ने शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित किए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज देश में सभी सैनिकों के बलिदानों के कारण ही सुरक्षित है। इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें