फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में चार कोरोना संक्रमितों की मौत, 380 नए मामले, बद्दी में शिक्षक पॉजिटिव आने के बाद परीक्षाएं स्थगित

Tue, 06 Apr 2021 09:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 66237 पहुंचा
  • कोरोना के सक्रिय मामले अब 3740 पहुंचे
  • अब तक 61311 संक्रमित हुए ठीक,1068 की मौत
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए स्वास्थ्य कर्मी ने लिया सैंपल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में चार और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। मंगलवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में ज्वालामुखी के केहला की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और जिला ऊना की 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं चंबा के 65 वर्षीय बुजुर्ग और सिरमौर के 50 वर्षीय संक्रमित ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, प्रदेश में 380 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांगड़ा जिले में 112, मंडी 58, शिमला 50, ऊना 40, सिरमौर में 38, सोलन 22, चंबा 17, हमीरपुर 18, बिलासपुर 15 और कुल्लू में 10  नए मामले आए हैं।

विज्ञापन


जिला कांगड़ा में नवोदय विद्यालय पपरोला के तीन विद्यार्थी और तीन शिक्षक भी पॉजिटिव आए हैं। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी के चार शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस कारण स्कूल में चल रहीं परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। संक्रमित अध्यापक होम आइसोलेट किए गए हैं। बद्दी स्कूल की प्रधानाचार्य प्रमिता ठाकुर ने बताया कि अध्यापकों के संक्रमित आने के बाद दो दिनों के लिए स्कूल में होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। विद्यार्थी दो दिन स्कूल में नहीं आएंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शिमला स्थित ऐतिहासिक भवन भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज) को पर्यटकों के लिए फिर से बंद कर दिया गया है। मंगलवार से यहां प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। 

इसके साथ ही  प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 66237 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 3740 हो गए हैं। अब तक 61311 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1068 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 305, चंबा 137, हमीरपुर 341, कांगड़ा 770, किन्नौर सात, लाहौल-स्पीति शून्य, कुल्लू 91, मंडी 236, शिमला 405, सिरमौर 174, सोलन 673 और ऊना जिले में 601 है।  उधर, प्रदेश में मंगलवार को कोरोना की जांच के लिए 7088 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 4976 की रिपोर्ट निगेटिव और 1829 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 456 संक्रमित ठीक हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें