फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास संदेश लिए पहाड़ी रास्तों को पार कर मनाली पहुंचे बाइकर

Tue, 06 Jun 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन/ मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ और टू व्हील्स टू फॉर के साझा साहसिक अभियान पर निकला दल सोमवार को सुबह नाहन से मनाली के लिए रवाना हुआ। यह दल करीब 380 किलोमीटर कठिन सफर कर शाम को मनाली पहुंच गया। नाहन से यह दल शिमला होते हुए जिला बिलासपुर और मंडी के बाद पर्यटन नगरी मनाली पहुंचा।
विज्ञापन


रास्ते में इस दल ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण और यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया। बुलेट पर निकले पांचों युवा मंगलवार को मनाली में रुकेंगे। रोहतांग के रास्ते में मरम्मत कार्य के चलते यह रोड हर मंगलवार को बंद रहता है। बुधवार को दल मनाली से लाहौल के सिस्सु के लिए रवाना होगा। 

घुमावदार और खतरनाक रास्तों से होकर यह दल हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के नौ दर्रों को पार करने के बाद वापस हल्द्वानी पहुंचेगा। ये दल हल्द्वानी से बीते रविवार को निकला और रात को करीब दस बजे नाहन पहुंचा। यहां से सोमवार सुबह मनाली के लिए रवाना हुआ। इस दौरान नाहन बस स्टैंड में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दल का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


टीम का नेतृत्व कर रहे मनीष चौधरी ने बताया कि रात को सफर करना खतरनाक है। लोग अकसर हाई बीम लाइट में चलते हैं। इससे सामने सड़क नहीं दिखाई देती है। चालक हमेशा रात को लो बीम लाइट का इस्तेमाल करें। टीम में डॉ. नवनीत सिंह दरियाल, शुभकांश तिवारी, अंशुमान चतुर्वेदी और हिमांशु धर्मशक्तू भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जनता को संदेश दे रहे बाइकर, लोगों ने सराहा

जगह-जगह पर यह दल डॉक्यूमेंटरी भी शूट कर रहा है। मनीष चौधरी ने बताया कि सुरक्षित ड्राइविंग बेहद जरूरी है। इससे दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। उधर, मनाली रवाना होने से पहले दल के सदस्यों ने नाहन में लोगों से पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित ड्राइविंग पर चर्चा की। इनका ये मिशन है कि लोग इन चीजों के प्रति जागरुक रहें।

स्थानीय लोगों में राजेश ने बताया कि अमर उजाला और टू व्हील्स टू फॅार की यह शानदार पहल है। बाइक पर इतना लंबा सफर करना आसान नहीं है। रजनीश कुमार ने भी युवाओं के साहस की प्रशंसा की।

स्वच्छता रखें और पेड़ लगाएं
मनीष चौधरी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है। पर्यावरण प्रदूषण से बिगड़ता जा रहा है। हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के साथ अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। 

गाड़ी चलाते वक्त बरतें सावधानी
अंशुमान चतुर्वेदी के अनुसार सड़क पर गाड़ी चलाते हुए लोग अकसर लापरवाही बरतते हैं। हल्द्वानी से नाहन तक के सफर के दौरान उन्हें कई ऐसे बाइकर मिले, जिन्होंने हेलमेट तक नहीं पहने थे। उनके अनुसार रात को हमेशा लो बीम लाइट में चलना चाहिए। इससे सामने वाले को सड़क देखने में परेशानी नहीं रहती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें