फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: गजब का बदला, कुत्ते से कटवाया

Wed, 03 Dec 2014 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, धुसाड़ा (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना जिला के उपमंडल के बल्ह खोली में एक व्यक्ति को कुत्ते से कटवाने का मामला सामने आया है। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर उसी के गांव के निवासी दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार बल्ह खोली निवासी रमेश चंद मंगलवार रात अपने खेतों की रखवाली करने गया था। इसी दौरान उसके गांव निवासी सुनील कुमार एवं अंकु अपने कुत्ते को घुमा रहे थे।
विज्ञापन


उसे देखते ही दोनों ने कुत्ते को इसकी तरफ छोड़ दिया और खुद वहां से भाग गए। कुत्ते ने इसकी टांग पर काट लिया और इसके शोर मचाने पर नरेश कुमार ने उसे छुड़ाया।
विज्ञापन


एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें