फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तारादेवी मंदिर की सड़क होगी चकाचक, 1.18 करोड़ से होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क का सुधारेगा ड्रेनेज सिस्टम, कई जगह लगाए जाने हैं डंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के धार्मिक पर्यटक स्थल तारादेवी माता मंदिर की सड़क जल्द चकाचक होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद सड़क को चौड़ा करने का कार्य पूरा किए जाने के बाद जल्द ही टारिंग का कार्य शुरू होगा। इससे मंदिर में दर्शन करने रोजाना आने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं का सफर आरामदायक और सुरक्षित होगा।
लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क की टारिंग और रखरखाव के कार्य के लिए 1.18 करोड़ रुपये का टेंडर भी कर दिया है। सितंबर से नवंबर तक के टारिंग सीजन में इस सड़क की टारिंग का कार्य हो जाएगा। मंदिर को जाने वाली इस सड़क को चौड़ा करने के लिए कटिंग का कार्य पूरा हो चुका है, जिससे सड़क पर वाहनों को पास देने की समस्या का हल पहले ही हो चुका है। अब इसकी टारिंग का काम होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारादेवी माता मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी और कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष ललित शर्मा ने माना कि सड़क की टारिंग का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए टेंडर कर दिए गए हैं और इसके आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग धामी डिवीजन के अधिशासी अभियंता राजेश अग्रवाल ने कहा कि टेंडर आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। सितंबर के बाद शुरू होने वाले टारिंग सीजन में टारिंग के साथ ही सड़क चौड़ा करने के बाद सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए नालियों, कलवर्ट और आवश्यकता के अनुसार कई जगह डंगों का निर्माण भी किया जाना है। उन्होंने कहा कि 2.200 किलोमीटर लंबी इस सड़क की टारिंग का कार्य इसी सीजन में शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें