फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टारिंग का काम पूरा, आज से बालूगंज से होगी वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने पूरा किया टारिंग और पैचवर्क का काम, खस्ताहाल सड़क से लोगों को मिली राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के बालूगंज क्षेत्र में सड़क की टारिंग का काम पूरा कर लिया गया है। अब सोमवार से छोटी गाड़ियों समेत बसों की आवाजाही बालूगंज बाजार से सुचारु हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अनुसार एमएलए क्रॉसिंग से लेकर तवी मोड़ तक सड़क को दुरुस्त किया गया है।
इस काम के चलते दो दिन के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही वाया चक्कर डायवर्ट की गई थी। बालूगंज वार्ड के पार्षद दलीप थापा ने बताया कि मानसून सीजन के दौरान बालूगंज बाजार समेत आसपास की सड़क काफी खस्ताहाल हो गई थी। कई बार मांग उठाने के बाद अब लोक निर्माण विभाग ने इसे दुरुस्त कर दिया है। बालूगंज बाजार की पूरी सड़क पर टारिंग की गई है जबकि बाकी जगह पैचवर्क किया गया है। कहा कि टारिंग का ज्यादातर काम शनिवार शाम को ही पूरा कर लिया गया था। रविवार को भी यह सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी गई थी। सोमवार से पूरी तरह से इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण मंत्री के इलाके में ही सड़कें खस्ताहाल
शिमला ग्रामीण लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का विधानसभा क्षेत्र है। इस क्षेत्र की कई सड़कें अभी तक खस्ताहाल हैं। इस पर भाजपा भी सवाल उठा चुकी है। टुटू-नालागढ़ सड़क पर गड्ढों की भरमार है। इसी तरह इस विधानसभा क्षेत्र में संपर्क सड़कों की हालत भी बेहद खस्ता है। लोग मांग कर रहे हैं कि विंटर सीजन से पहले लोक निर्माण विभाग कम से कम सड़कों के गड्ढे भर दे ताकि हादसे का खतरा न रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें