पिछली कांग्रेस सरकार में नेता सिर्फ अपनी सेवा करने पर ध्यान देते थे। वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस की तरह प्रत्याशी के लिए आवेदन नहीं मांगती बल्कि सर्वे के आधार पर टिकट निर्धारित करती है।
कहा कि हर पदाधिकारी का पूरा कामकाज कंप्यूटर में बंद है, इसलिए पार्टी सही समय पर प्रत्याशियों का एलान करेगी। गठबंधन पर तंज कसते हुए रावत ने कहा कि घोड़े और बैल की जोड़ी के सहारे खेत नहीं जोता जाता है।
एक और प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए उम्र की सीमा जैसा कोई नियम नहीं है। राफेल विवाद पर वे बोले कि जिस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है, उसे उठाने का किसी भी दल को फायदा नहीं होगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, प्रदेश के मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार और जिला मीडिया प्रभारी करण नंदा भी उपस्थित थे।