फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रार्थना सभा में दिए जाएंगे छेड़छाड़ से बचने के टिप्स

Tue, 11 Dec 2018 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में बढ़ रहे यौन उत्पीड़न के मामले रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों को जागरूक करने का फैसला लिया है। अब रोजाना प्रार्थना सभा के दौरान छात्र-छात्राओं को छेड़छाड़ से बचने के टिप्स सिखाए जाएंगे। लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


छेड़छाड़ के मामलों की शिकायत करने के लिए फोन नंबर और ऑनलाइन तरीकों की जानकारी दी जाएगी। सोमवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों सहित स्कूल प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों को पत्र जारी कर जागरूकता अभियान शुरू करने के आदेश दिए हैं।

संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. प्रमोद चौहान ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत रोजाना प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को छेड़छाड़ के मामलों के प्रति जागरूक किया जाएगा। विद्यार्थियों को इस तरह के मामलों को न छिपाने का पाठ पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


छेड़छाड़ करने वाले के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत होने वाली कार्रवाई से अवगत कराया जाएगा। छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। विद्यार्थियों को समूहों में ही स्कूल आने-जाने को कहा जाएगा। 

Trending Videos
विज्ञापन

ई बॉक्स से कर सकते हैं ऑनलाइन शिकायत

स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों की बैठकों में अभिभावकों से साथ भी इस विषय पर चर्चा की जाएगी। स्कूल परिसर में जगह-जगह छेड़छाड़ की शिकायत करने के लिए फोन नंबर और ई मेल आईडी लिखे जाएंगे।

संयुक्त निदेशक ने सभी स्कूल प्रभारियों को इन आदेशों का पालन करने को कहा है। इस बाबत समय-समय पर निदेशालय को रिपोर्ट भेजने के भी आदेश दिए हैं। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने बच्चों से किए जाने वाले यौन शोषण की शिकायतें दर्ज करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था भी की है।

ncpcr.gov.in पर लॉगइन कर ई बाक्स पर क्लिक कर बच्चे या उनके अभिभावक अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। निदेशालय ने स्कूल प्रभारियों से यह जानकारी भी स्कूलों में प्रदर्शित करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें