प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को धडे़बाजी खत्म करने को राहुल मंत्र मिलेगा। प्रदेश के दर्जनों कांग्रेसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में होने जा रहे अधिवेशन में भाग लेने को नई दिल्ली में हैं।
वे इस अधिवेशन के समापन पर शनिवार को कांग्रेसियों को कई टिप्स दे सकते हैं। नई दिल्ली में इस तीन दिवसीय अधिवेशन में भाग लेने गए हिमाचल कांग्रेस के नेताओं में वीरभद्र सिंह, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, आशा कुमारी, आनंद शर्मा आदि तमाम कांग्रेस नेता शामिल हैं।
हाल ही में नियुक्त किए गए एआईसीसी के तमाम 32 सदस्य भी अधिवेशन में शुमार हो रहे हैं। 29 सदस्य पहले ही नियुक्त कर लिए गए थे।