फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सेना की कानवाई निकलने के लिए तय होगा समय, एसओपी बनाएगी कुल्लू और लाहौल-स्पीति पुलिस

Thu, 25 May 2023 06:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

डीजीपी संजय कुंडू गुरुवार सुबह पलचान में सेना के अधिकारियों से भी मिले। डीजीपी ने कहा कि प्रदेश की यातायात पुलिस को भारतीय स्टेट बैंक ने 1000 पीओएस मशीन दी हैं। 
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी मनाली से अटल टनल रोहतांग तक जाम लगने से सेना की कानवाई के साथ पर्यटकों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए कुल्लू और लाहौल-स्पीति पुलिस एक एसओपी तैयार करेगी। इसमें खासकर सेना की कानवाई को लेह जाने में जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। एसओपी में सेना की कानवाई के लिए समय तय होगा।

विज्ञापन


इसको लेकर प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू गुरुवार सुबह पलचान में सेना के अधिकारियों से भी मिले। डीजीपी ने कहा कि प्रदेश की यातायात पुलिस को भारतीय स्टेट बैंक ने 1000 पीओएस मशीन दी हैं। इससे ट्रैफिक पुलिस को सुविधा होगी। पुलिस लोगों की यातायात सुरक्षा पर अधिक ध्यान दे रही है। सभी तरह के चालान अब आईटीएमएस सिस्टम से हो रहे हैं। इसमें लोगों को भी किसी तरह का परेशान नहीं होना पड़ रहा है। आईटीएमएस सिस्टम से जो भी चालान होता है, उसका बाकायदा मेसेज भी आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें