पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शिमला में दो दिन रहकर दिल्ली लौट गए हैं। गुरुवार सुबह राहुल गांधी सड़क मार्ग से होते हुए चंडीगढ़ तक गए। चंडीगढ़ से हवाई यात्रा कर राहुल गांधी नई दिल्ली पहुंचे।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शिमला में दो दिन रहकर दिल्ली लौट गए हैं। गुरुवार सुबह राहुल गांधी सड़क मार्ग से होते हुए चंडीगढ़ तक गए। चंडीगढ़ से हवाई यात्रा कर राहुल गांधी नई दिल्ली पहुंचे। राहुल गांधी अपनी बहन और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के शिमला से सटे छराबड़ा स्थित घर पर रुके थे।
विज्ञापन
23 मई को सुबह राहुल गांधी शिमला पहुंचे थे। राहुल नई दिल्ली से अंबाला होते हुए चंडीगढ़ तक ट्रक में सवार होकर आए थे। अंबाला में कुछ देर रुककर उन्होंने गुरुद्वारे में माथा भी टेका था। शिमला से ही राहुल गांधी ने ट्वीट कर नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर केंद्र सरकार को घेरा था। अब दिल्ली लौटकर विपक्षी दलों के नेताओं के साथ चर्चा कर राहुल गांधी आगामी रणनीति बनाएंगे।