पच्छाद और धर्मशाला में कई भाजपा नेताओं के बागी होने के सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी चुनाव में समय है, हम सभी को मना लेंगे। कहा कि वे मनाने की कोशिश कर रहे हैं।
इंडियन कॉफी हाउस पहुंचे राज्यपाल व सीएम
रिज पर आयोजित कार्यक्रम के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री मालरोड स्थित इंडियन कॉफी हाउस पहुंचे। कॉफी हाउस में पहले ही दर्जनों लोग बैठे थे। अचानक राज्यपाल और सीएम को देखकर सभी उनसे मिलने लगे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने यहां कॉफी पी और स्थानीय लोगों और सैलानियों से बातचीत भी की। करीब आधे घंटे तक दोनों कॉफी हाउस में ठहरे। गौरतलब है कि इंडियन कॉफी हाउस में पीएम मोदी भी शिमला दौरे के दौरान कॉफी पीने पहुंचे थे।