फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर शिमला पहुंचे टाइगर ने कही ये बात

Mon, 26 Feb 2018 11:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में पहलवानों की कमी नहीं है। यहां एक से बढ़कर एक रेसलर हैं, लेकिन सही गाइडेंस न मिलने के कारण उन्हें प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिल रहा है। यह बात वर्ल्ड हैवीवेट रेसलिंग चैंपियनशिप जीतकर शिमला पहुंचे चौपाल के पहलवान टाइगर रप्टा ने कही। टाइगर रप्टा चौपाल के मढ़ोग के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के पहलवानों के लिए शिमला में अकादमी खोले। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और खेल मंत्री गोविंद ठाकुर से युवाओं के लिए मंच मुहैया करवाने की मांग की। हाल ही में दस फरवरी को इंडियन प्रोफेशनल रेसलिंग की ओर से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में वॉर ऑफ प्राइड शो करवाया गया था।

इसमें डब्ल्यूडब्ल्यूई और टीएनए से जुड़े प्रोफेशनल रेसलर के अलावा हिमाचल के युवाओं ने भी भाग लिया। फाइनल मुकाबला छह प्रतिद्वंद्वियों के बीच चला। इसमें टाइगर रप्टा ने वर्ल्ड हैवीवेट रेसलिंग चैंपियनशिप की बेल्ट जीती।
विज्ञापन


हिमाचल के खेल मंत्री गोविंद राम ने उन्हें बेल्ट देकर सम्मानित किया। उधर, इस मौके पर खेल परिसर के बैडमिंटन कोच सन्नी पापटा और पवन दिप्टा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

दोस्त से कहा था एक दिन दिखूंगा टीवी पर
टाइगर रप्टा कहते हैं कि कभी उनके घर में टेलीविजन नहीं होता था। उनका दोस्त हमेशा कहता था कि टीवी खरीद ले। इस पर वे अपने दोस्त से यही कहते थे कि टीवी क्या खरीदना, एक दिन वह भी आएगा, जब मैं ही टीवी पर दिखूंगा।

इसके बाद उन्होंने मुंबई और साउथ अफ्रीका में जाकर दस सालों तक रेसलिंग का प्रशिक्षण हासिल किया। उसके बाद प्रोफेशनल में आए और वर्ल्ड हैवीवेट रेसलिंग चैंपियनशिप जीत ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें