फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS-IPS दंपत्ति को इस नेक काम के लिए मिला राष्ट्रीय एकता अवार्ड

Mon, 26 Feb 2018 11:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त कुल्लू यूनुस और उनकी पत्नी आईपीएस अधिकारी अंजुम आरा को लोक सेवा (पब्लिक सर्विस) क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए राष्ट्रीय एकता अवार्ड से नवाजा गया है।

विज्ञापन


यह सम्मान रविवार को आईपीएस अधिकारी अंजुम आरा ने लिया। कार्यक्रम में डीसी कुल्लू ने भाग लेना था, लेकिन हैदराबाद में शुरू होने वाले दो दिवसीय सरकारी कार्यक्रम में शरीक होने के चलते वे इसमें भाग नहीं ले सके।

हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद ऊना ने अपने 44वें वार्षिक राज्यस्तरीय अधिवेशन में ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री वीरेंद्र कंवर ने यह अवार्ड दिया।
विज्ञापन


दंपति अधिकारी को यह सम्मान सामाजिक क्षेत्र में उनके सहयोग के लिए दिया गया है। इसमें खास तौर पर पंजाब के तरनतारन में शहीद परमजीत सिंह की बेटी को गोद लेना है।

अवार्ड मिलने पर डीसी यूनुस ने कहा कि राष्ट्रीय एकता अवार्ड मिलने से वह सामाजिक दायित्वों को ओर आगे बढ़ाएंगे। अपनी सरकारी सेवा के साथ वह सार्वजनिक जिंदगी में आम जनता के लिए बेहतर करने के साथ इसमें गति लाएंगे।

आईएएस तथा आईपीएस दंपति ने तरनतारन के शहीद की बेटी खुशदीप को गोद लिया है और तरनतारन के एक सीबीएसई स्कूल में दाखिला करवाया है। खुशदीप की पूरी पढ़ाई का खर्च दंपति अधिकारी उठा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें