फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: तिब्बतियों ने नाच गाकर किया दलाईलामा का स्वागत, कांगड़ा एयरपोर्ट से लेकर मैक्लोडगंज तक पुष्पवर्षा

Sat, 22 Apr 2023 08:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

दलाईलामा इस सप्ताह बुधवार को दिल्ली में होने वाले वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। सम्मेलन के पहले दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने विचार रखे थे।
विज्ञापन
तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा का जोरदार स्वागत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के बाद तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा शनिवार सुबह वापस मैक्लोडगंज लौट आए। कांगड़ा एयरपोर्ट से लेकर मैक्लोडगंज तक हजारों अनुयायियों ने दलाईलामा का पारंपरिक वाद्य यंत्रों-नृत्य और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। कांगड़ा एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए हजारों अनुयायी पहुंच गए थे।

विज्ञापन


दलाईलामा इस सप्ताह बुधवार को दिल्ली में होने वाले वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। सम्मेलन के पहले दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने विचार रखे थे। कार्यक्रम में बौद्ध धर्म के प्रख्यात विद्वान प्रोफेसर रॉबर्ट थुरमन और वियतनाम बौद्ध संघ के उपकुलपति थिक त्रिक्वांग ने भी विचार साझा किए थे।

कार्यक्रम में दलाईलामा ने शुक्रवार को शांति, पर्यावरणीय स्थिरता, स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर अपने विचार रखे थे। दलाईलामा के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंची तिब्बतियन महिला संगठन की अध्यक्ष तेंजिन डोलमा ने कहा कि कुछ दिन पहले दलाईलामा को लेकर दुनियाभर में दुष्प्रचार किया गया। इसकी वह निंदा करते हैं। हम हमेशा उनका समर्थन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें