फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा छेरिंग ने राज्यपाल से की मुलाकात

Fri, 12 May 2023 08:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 पेंपा छेरिंग ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने भारत और तिब्बत के संबंधों पर विस्तृत चर्चा की। 
विज्ञापन
पेंपा छेरिंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा छेरिंग ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने भारत और तिब्बत के संबंधों पर विस्तृत चर्चा की। छेरिंग ने बताया कि भारत में लगभग 72 हजार निर्वासित तिब्बती रह रहे हैं। इनमें अधिकतर हिमाचल में रहते हैं। उन्होंने सरकार के सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि तिब्बती समुदाय को प्रदेश की जनता का भरपूर स्नेह मिला है।

विज्ञापन


तिब्बती धर्म भारत की महान संस्कृति का विस्तार है, जिसकी रक्षा के लिए वह प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल को निर्वासित तिब्बती सरकार के मुख्यालय धर्मशाला आने का भी निमंत्रण दिया। पेंपा छेरिंग ने राज्यपाल को सम्मानित भी किया। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, तिब्बती सरकार के शिमला कार्यालय के सचिव पाल्डेन धोंडुप, अतिरिक्त सचिव तेनजिन नोरबू, संयुक्त सचिव ताशी डेकी, त्सेवांग फुंटसोक, तेनजिन साल्डन, तेनजिन न्यिमा भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें