फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में हाईवे पर लगेंगे थ्राई बीम क्रैश बैरियर, महफूज रहेंगे अब वाहन

Sat, 22 Dec 2018 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसों की दृष्टि से संवेदनशील हिमाचल के छह नेशनल हाईवे पर थ्राई बीम क्रैश बैरियर लगाए जा रहे हैं। सेंसर युक्त इन आधुनिक क्रैश बैरियर से न वाहन लुढ़क सड़क से लुढ़क  सकेंगे और न ही टकराने पर गाड़ी को खरोच आएगी।

विज्ञापन


इन बैरियरों की खासियत यह होगी कि इनसे टकराते ही गाड़ी खुद दो फीट पीछे चली जाएगी। दावा है कि थ्राई बीम क्रैश बैरियर से टकराने पर वाहन सड़क से बाहर नहीं जाएगा।

अगर गाड़ी बैरियर से टकरा कर खाई में गिरती है या वाहन को कोई भी नुकसान होता है तो मरम्मत का पूरा खर्च कंपनी वहन करेगी। देश में पहली बार इन बैरियरों को हिमाचल के हिल स्टेशनों में हाईवे पर लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन

बैरियर को लगाने के लिए कंपनी को टेंडर आवंटित

थ्राई क्रैश बैरियर को लगाने के लिए कंपनी को टेंडर आवंटित कर दिया है। केंद्रीय परिवहन एवं भूतल मंत्रालय ने पहले चरण में 39.47 करोड़ की राशि जारी की है। अभी हाईवे पर कई जगह सामान्य क्रैश बैरियर लगे हैं, जबकि कई स्थानों पर सीमेंट के पैरापिट या रेलिंग लगाई गई है।

इससे हादसों की आशंका बनी रहती है। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर इन चीफ (प्रोजेक्ट) एके चौहान ने बताया कि हिमाचल में पहली बार मोडिफाई थ्राई बीम क्रैश बैरियर लगाए जा रहे हैं। कंपनी ने इसका डेमो भी दिया है। इन बैरियर को लगाए जाने से एनएच पर वाहन दुर्घटनाएं नहीं होगी। गारंटी के साथ इनको लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

इन हाईवे पर लगेंगे थ्राई बीम क्रैश बैरियर

- शिमला-ठियोग-नारकंडा-रामपुर-पोवारी 
- पांवटा साहिब-राजवन-शिलाई-मेनुस-हाटकोटी 
- चक्की-बनिखेत-चंबा-भरमौर 
- हमीरपुर-मंडी
- नगरोटा बगवां-रानीताल-मुबारिकपुर 
- पठानकोट-चक्की-मंडी  


देश में पहली बार हिमाचल के हिल एरिया में मोडिफाई थ्राई बीम टाइप क्रैश बैरियर लगाए जा रहे हैं। ये बैरियर स्पेशल पहाड़ी इलाकों के लिए बनाए गए हैं।  मनीषा नंदा, एसीएस, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें